जीवन में सफलता किसी रेस को जीतने जैसा नहीं है जिसे एक बार जीतने पर आप रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा लेते है। इसके विपरीत जीवन में सफलता की प्रक्रिया को लगातार कायम रखना जरूरी है। इसके अलावा सफलता अपने आप में पूर्ण नहीं होती, इसके लिए टीम की जरूरत होती है। हर व्यक्ति को अपने टीम के निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए। टीम के द्वारा हम अपने साथ साथ दूसरो के जीवन का भी निर्माण करते है।
किसी भी बात पर कोई निर्णय लेने से पहले इसके हर पक्ष की जांच करनी चाहिए।
कार्य के विभिन्न पक्षों पर समग्रता से विचार करने के बाद उससे जुडी समस्याओं का विश्लेषण किया जा सकता है। इसी के आधार पर आप उसे सुरु करने के अनुकूल समय का अनुमान लगा सकते है।
आदमी का दिमाग दुनिया का बेहतरीन उपकरण है। अपने फायदे के लिए इसके अधिकतम उपयोग की कला सीखनी चाहिए।